छत्तीसगढ़

CG – भितरघात करने वालों पर कांग्रेस का एक्शन, वरिष्ठ नेता को 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित, लगे ये गंभीर आरोप……

बिलासपुर। पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एक वरिष्ठ नेता को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कांग्रेस के प्रदेश सचिव त्रिलोकचंद श्रीवास की प्राथमिक सदस्यता को रद्द करते हुए पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने का आरोप है।

विजय केशरवानी ने पत्रकार वार्ता में त्रिलोक पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ न चुनाव प्रचार किया बल्कि पत्नी को पंचायत चुनाव में अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ खड़ा किया जो अनुशासनहीनता में आता है। विजय ने बताया कि इसकी लिखित शिकायत वार्ड 68 की कांग्रेस प्रत्याशी ने की थी। त्रिलोक श्रीवास के खिलाफ 2008, 2013, 2018 विधानसभा चुनाव और 2019, 2023 के चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ काम करने की शिकायतें भी शामिल थीं। निष्कासन का फैसला जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया है।

Related Articles

Back to top button