CG- जंगल में सजी थी महफिल, पुलिस ने दबिश देकर 9 को रंगे हाथों पकड़ा, कैश, 11 बाइक, एक कार सहित 8 मोबाइल जब्त…..

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में जुआरियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पंतोरा पुलिस और साइबर पुलिस की संयुक्त टीम ने कटरा जंगल में चल रहे जुए के फड़ पर दबिश दी। इस दौरान मौके से जुआ खेल रहे आरोपियों को पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 47 हजार 500 रुपये नकद, 11 बाइक, एक ब्रेजा कार और 8 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
पुलिस की कार्रवाई में बलौदाबाजार क्षेत्र के दीपक राय, बिलासपुर के सीपत निवासी रूपचंद्र रात्रे, पामगढ़ थाना क्षेत्र के रसौटा निवासी संजू कुमार सूर्यवंशी, झूलन पकरिया निवासी रमेश कुमार, रसौटा निवासी सुरेंद्र लहरे, कोटमीसोनार निवासी सुनील सिंह ठाकुर, रसौटा निवासी साहिल लहरे, बिलासपुर जिले के उसलापुर निवासी मयंक शर्मा और अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमीसोनार निवासी 24 वर्षीय विशाल सिंह ठाकुर शामिल हैं।
इस मामले में पुलिस आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।



