अन्य ख़बरें

बेलरगांव में आस्था का सैलाब,चुनरी यात्रा में उमड़ा जनसमूह, शिव तांडव और शिव-पार्वती की झांकी ने मचाया धमाल..!

बेलरगांव नगरी। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर बेलरगांव में माता रानी के स्वागत में भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर चुनरी धारण कर पूरे गांव का भ्रमण किया। जय माता दी के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। वहीं भगवान शिव के शिव तांडव और शिव-पार्वती विवाह की मनमोहक झांकियों ने श्रद्धालुओं का दिल जीत लिया।

चुनरी यात्रा आवास पारा से प्रारंभ होकर चाली पारा, अमली पारा, शीतला पारा, हटवारा पारा और कोठी पारा सहित विभिन्न मोहल्लों से होते हुए बस स्टैंड के पास स्थित दंतेश्वरी मंदिर पहुंची, जहां माता रानी को चुनरी अर्पित की गई। यात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया।

शिव तांडव और शिव-पार्वती की झांकी ने मचाया धमाल

चुनरी यात्रा के दौरान बस स्टैंड में अघोरी ग्रुप द्वारा भगवान शिव के शिव तांडव और शिव-पार्वती विवाह की आकर्षक एवं जीवंत झांकी प्रस्तुत की गई। कलाकारों के शानदार अभिनय, मनमोहक प्रस्तुति और पारंपरिक वेशभूषा ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। शिव तांडव के दौरान हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। झांकी देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

आयोजन समिति और ग्रामीणों का रहा विशेष योगदान…

इस भव्य धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में कृषि ग्राम विकास समिति, नवदुर्गा एवं विजयादशमी समिति तथा बेलरगांव के पदाधिकारियों और सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन में अध्यक्ष मौर्यध्वज सेन, कोषाध्यक्ष लिलेश प्रजापति, सचिव ओमप्रकाश देवांगन, सहसचिव केशर यादव, उपाध्यक्ष लोकेश यादव सहित भारत नेताम, प्रदीप कोरे, उमेशदास मानिकपुरी, धन्नू साहू, केशांत गुप्ता, गोविन्द साहू, कमलनयन परमार, राकेश सलाम, शिवराम नेताम, जीतू साहू, रमेश नेताम और झाड़ू सलाम सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। माता रानी के जयकारों और भव्य झांकियों ने बेलरगांव की नवरात्रि को यादगार बना दिया।

Related Articles

Back to top button