छत्तीसगढ़
ब्रेकिंग न्यूज /पंडरिया… दामापुर-कापादाह के पास स्कूल बस पलटी,बच्चों को डायल 112 की मदद से पहुंचाया अस्पताल

कवर्धा/ग्राम दामापुर एवं कापादाह के पास सनराइज पब्लिक स्कूल, बिसेसरा की बस बच्चों को छोड़ने के दौरान अचानक पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए डायल 112 की मदद से घायल बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पंडरिया पहुंचाया।
चिकित्सकों के अनुसार,बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। सभी बच्चों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक,बस का स्टेयरिंग अचानक जाम होने के कारण यह हादसा हुआ।



