छत्तीसगढ़

CG Flight Service : हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिलासपुर से यहां के लिए फिर शुरू होगी फ्लाइट, इतना होगा किराया, जाने डिटेल…..

बिलासपुर। बिलासपुर और कोलकाता के बीच पिछले करीब चार महीने से बंद पड़ी सीधी विमान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है। अलायंस एयर ने अपना नया विंटर शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसके तहत यह सेवा 1 नवंबर से बहाल की जाएगी। हालांकि इस बार फ्लाइट का किराया काफी ज्यादा होगा। इस बार करीब 6000 रुपये का एक तरफ का किराया होगा।

संचालन के दिन: यह सीधी उड़ान सप्ताह में दो दिन यानी शुक्रवार और रविवार को संचालित होगी।

किराया और शुल्क: यह सेवा लगभग तीन गुना किराए के साथ शुरू की जा रही है, जिसमें एक तरफ की उड़ान का किराया करीब 6 हजार रुपए है।

बुकिंग शुरू: यात्रियों की सुविधा के लिए एयरलाइन द्वारा टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू कर दी गई है।

लंबे समय से इस रूट पर विमान सेवा बंद होने के कारण यात्रियों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब फ्लाइट के दोबारा शुरू होने से पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Related Articles

Back to top button