CG- घर से अचानक गायब हुआ युवक, फिर फंदे पर लटकी मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी……

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक लापता युवक का शव उसके घर से महज 100 मीटर दूर पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
यह पूरा मामला बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान जय कुमार पटेल (24) के रूप में हुई है, जो अविवाहित था और मजदूरी करता था। वहीं वह रविवार शाम से लापता था और परिजन रात भर से उसकी तलाश कर रहे थे।
आज सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए गए, तो उन्होंने राकसिपारा डगनिया के नर्सरी में जय कुमार का शव पेड़ पर फांसी से लटकी हुई देखी। घटना आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस आत्महत्या समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि बयान दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।



