अन्य ख़बरेंछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कबेमेतरा जिला

जिला स्तरीय बाल मृत्यु समीक्षा एवं एचपीवी टीकाकरण समीक्षा बैठक आयोजित

जिला स्तरीय बाल मृत्यु समीक्षा एवं एचपीवी टीकाकरण समीक्षा बैठक आयोजित

 

बेमेतरा, 12 अक्टूबर 2026। कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के दिशा-निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शरद कोहाड़े के मार्गदर्शन में आज दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को जिला स्तरीय बाल मृत्यु समीक्षा एवं एचपीवी टीकाकरण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

प्रथम सत्र में बाल मृत्यु की विस्तृत समीक्षा

 

प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित बाल मृत्यु समीक्षा बैठक में शिशु रोग विशेषज्ञ एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. दीपक कुमार निराला द्वारा बाल मृत्यु के प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. राज एवं विकासखंड चिकित्सा अधिकारी, जिला आरएमएनसीएच+ए सलाहकार, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक उपस्थित रहे।

 

समीक्षा के दौरान बाल मृत्यु के संभावित कारणों, स्वास्थ्य सेवाओं में पाई गई कमियों एवं उपचार तथा रेफरल व्यवस्था से संबंधित विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। चिन्हित कमियों (Gaps) को दूर करने एवं भविष्य में बाल मृत्यु की रोकथाम हेतु आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 

बैठक में चिकित्सा अधिकारी, ग्रामीण चिकित्सा सहायक (RMA), सेक्टर सुपरवाइजर, एएनएम एवं मितानिनों ने सहभागिता की।

 

द्वितीय सत्र में एचपीवी टीकाकरण अभियान की समीक्षा

 

बैठक के द्वितीय सत्र में जिले में संचालित एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान की विस्तृत समीक्षा की गई।

 

इस दौरान शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय टीम, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, विकासखंड चिकित्सा अधिकारी, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक, जिला आरएमएनसीएच+ए सलाहकार एवं टीकाकरण शाखा के सचिवीय सहायक श्री देवेन्द्र नामदेव उपस्थित रहे।

 

बैठक में एचपीवी टीकाकरण की माइक्रोप्लानिंग, पात्र बालिकाओं के टीकाकरण, अभिभावकों की काउंसलिंग, जनजागरूकता, अभियान के क्रियान्वयन में आ रही चुनौतियों तथा उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई।

 

साथ ही स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के आपसी समन्वय से एचपीवी टीकाकरण अभियान को प्रभावी बनाने तथा अधिक से अधिक पात्र बालिकाओं का टीकाकरण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

 

बैठक का मुख्य उद्देश्य बाल मृत्यु दर में कमी लाने हेतु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना तथा एचपीवी टीकाकरण के माध्यम से बालिकाओं को भविष्य में सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा प्रदान करना रहा।

Related Articles

Back to top button