छत्तीसगढ़

CG- सड़क पर उतरे शासकीय दृष्टि-श्रवण बाधित स्कूल के बच्चे, इस मांग को लेकर कर रहे प्रदर्शन, मनाने में जुटे शिक्षक…..

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर में शिक्षक की कमी को लेकर शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधित स्कूल के विद्यार्थियों का आक्रोश सामने आया है। मंगलवार को नाराज बच्चे स्कूल से बाहर निकलकर सड़क पर उतर आए और अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। बच्चों के इस कदम से स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। अब विद्यार्थियों को समझाने और उनकी मांग को लेकर स्थिति संभालने की कोशिश की जा रही है।

दरअसल, यह पूरा मामला आड़ावाल में स्थित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधित स्कूल का है। बताया जा रहा है कि बच्चे कई महीनों से शिक्षक की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर वह कलेक्टर को भी ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ।

कलेक्टर को शिकायत के बाद भी स्कूल में शिक्षक की कमी से नाराज बच्चे आज स्कूल छोड़कर सड़क पर आ गए और स्कूल में शिक्षक की मांग करने लगे। वहीं अन्य शिक्षक उन्हें मनाने में लगे हैं।

Related Articles

Back to top button