CG – मस्तूरी के झिरिया में स्थित माँ सर्व शक्ति सती दाई और माँ नर्मदा कुंड का विशेष महत्व नवरात्र में लगता हैं भक्तों का ताँता मनोकामना पुरे होनें की…. पढ़े पूरी ख़बर
मस्तूरी//बिलासपुर जिला मुख्यालय से लगभग 15 से 20 किलोमीटर दूर मस्तूरी ब्लॉक के निकट जयरामनगर खैरा के पास झिरिया में स्थित माँ सर्व शक्ति सती दाई और माँ नर्मदा कुंड का विशेष धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे दिल से यहां आकर माँ की आराधना करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं जरूर पूर्ण होती हैं।
जयरामनगर रेलवे स्टेशन से महज 2 किमी और मस्तूरी बस स्टैंड से 3 किमी की दूरी पर स्थित इस मंदिर में साल भर भक्तों का तांता लगा रहता है, लेकिन शारदीय व चैत्र नवरात्र के दौरान यहाँ भारी भीड़ उमड़ती है। देश के सभी शक्तिपीठों की तरह यहाँ भी नवरात्र में जनसैलाब देखने को मिलता है। दूर-दूर से लोग अपनी मनोकामना लेकर माँ के दरबार में पहुँचते हैं।
प्राचीन मान्यता और आस्था…
स्थानीय लोगों के अनुसार यह मंदिर बेहद प्राचीन है। मान्यता है कि माँ सर्व शक्ति सती दाई और माँ नर्मदा कुंड के दर्शन मात्र से ही भक्तों के कष्ट दूर हो जाते हैं और सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती है। मंदिर परिसर में स्थित नर्मदा कुंड को भी चमत्कारी माना जाता है।
नवरात्र के अवसर पर यहाँ विशेष पूजा-अर्चना, हवन और जसगीत का आयोजन होता है। भक्तों द्वारा माँ को चुनरी, नारियल और श्रृंगार अर्पित किया जाता है।
कैसे पहुँचे?
बिलासपुर से मस्तूरी होते हुए जयरामनगर खैरा मार्ग पर यह मंदिर स्थित है। बिलासपुर से सड़क मार्ग से लगभग 15 से 17 किमी, ट्रेन से जयरामनगर स्टेशन उतरकर 2 किमी पैदल या ऑटो से पहुँचा जा सकता है।


