CG- होटल में युवक की संदिग्ध मौत, इस हाल में मिली लाश, PM रिपोर्ट में खुलेगा मौत का राज…..

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक नाश्ता होटल के रसोई कमरे में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान सागरपुर निवासी गोलू के रूप में हुई है, जो इसी होटल में काम करता था। घटना सुबह करीब 5 बजे चंद्रपुर स्थित होटल में हुई। बताया जा रहा है कि पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही शव को नीचे उतार लिया गया था। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के चंद्रपुर स्थित आदित्य होटल का है। मंगलवार को सुबह जब कर्मचारी होटल पहुंचे तो उन्हें रसोई कमरे में युवक का शव देखा, जिसके बाद उन्होंने संचालक को जानकारी दी। पुलिस को सूचना दी गई कि उनके होटल में काम करने वाला युवक फांसी के फंदे पर झूल गया है। इसके बाद उन्होंने पुलिस के पहुंचने से पहले ही खुद शव को नीचे उतार लिया। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
PM रिपोर्ट में खुलेगा मौत का राज!
कोतवाली थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। सभी भौतिक साक्ष्य जुटा लिए गए. वहीं शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है। युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं है और पुलिस घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है।



