अन्य ख़बरें

CG – खपरी बेलपान प्राथमिक शाला में शिक्षकों की लेट-लतीफी पर ग्रामीणों की शिकायत बीईओ शिव कुमार टंडन ने कहा पेमेंट रोककर होगी कड़ी कार्रवाई पढ़े पुरी ख़बर

मस्तूरी//विकासखंड के खपरी बेलपान के प्राथमिक शाला में शिक्षकों की लगातार लेट-लतीफी और लापरवाही का मामला सामने आया है। गांव के जनप्रतिनिधि ने मौखिक रूप से शिकायत की है कि शिक्षक स्कूल टाइम पर नहीं पहुंच रहे हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

बताते चलें कि ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक अक्सर निर्धारित समय से देर से स्कूल पहुंचते हैं और कई बार तो बिना सूचना के गायब रहते हैं। इससे छोटे बच्चों को इंतजार करना पड़ता है और मध्यान्ह भोजन के बाद कई बच्चे घर लौट जाते हैं।

बीईओ बोले – अब नहीं चलेगी लापरवाही…

बीईओ शिव कुमार टंडन ने कहा कि _”खपरी बेलपान सहित पूरे ब्लॉक में जहां-जहां से लेट-लतीफी की शिकायत मिल रही है, उन सभी स्कूलों की जांच कराई जा रही है। जो शिक्षक समय पर स्कूल नहीं आएंगे, उनका वेतन रोकने के साथ ही कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।”_

उन्होंने संकुल के जिम्मेदारों को निर्देशित किया है कि वे खपरी बेलपान के साथ सभी स्कूलों का निरीक्षण लगातार करें और दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई प्रस्तावित करें।

बीईओ के इस सख्त रुख के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं ग्रामीणों और पालकों ने बीईओ के फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि इससे शिक्षा व्यवस्था में सुधार होगा।

Related Articles

Back to top button