अन्य ख़बरें

CG – जैतपुरी के आश्रित ग्राम सेमराडीह में माता की जगराता छत्तीसगढ़ी जसगीतों से झूमा पूरा गांव विधायक दिलीप लहरिया के प्रयास से हुई सांस्कृतिक प्रस्तुति पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//विधानसभा क्षेत्र के जैतपुरी पंचायत के आश्रित ग्राम सेमराडीह में 13 अक्टूबर को माता के भव्य जगराता कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। रात भर चले इस भक्तिमय आयोजन में हजारों ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा माहौल माता के जयकारों से गूंज उठा।

जानकारी के अनुसार यह जगराता कार्यक्रम शासन द्वारा विधायक की अनुशंसा पर भेजी गई सांस्कृतिक टीम नें प्रस्तुत किया, टीम ने एक से बढ़कर एक शानदार माता जस गीतों की प्रस्तुति दी, जिससे उपस्थित श्रोता देर रात तक झूमते रहे।

बाल मुकुंद पटेल और चंदन यादव की टीम ने बांधा समां…

यह छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक जगराता कार्यक्रम मनवा निवासी बाल मुकुंद पटेल, चंदन यादव बिलासपुर और उनकी टीम के द्वारा प्रस्तुत किया गया। टीम ने पारंपरिक छत्तीसगढ़ी शैली में माता के भजनों और जसगीतों का ऐसा समां बांधा कि ग्रामीण रात भर भक्ति में लीन रहे।

कार्यक्रम में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे। विधायक लहरिया ने भी मंच से भक्तों का उत्साह बढ़ाया और माता की महिमा पर अपने विचार रखे।

ये रहे उपस्थित…

कार्यक्रम में विधायक दिलीप लहरिया के साथ दिलहरण पटेल, हरिलाल पटेल, पूरन केंवट, रामसागर जगत, रमेशर यादव, जागेश्वर यादव, चमरा प्रसाद पटेल, हेतराम यादव, पुरुषोत्तम यादव, कदम लाल केंवट, सरकार सिंह नेताम, घसिया केंवट सहित पंचगण और समस्त ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

सरपंच ने की विधायक की तारीफ…

इस दौरान सरपंच ने मंच से विधायक दिलीप लहरिया की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि”हमारे मस्तूरी विधायक बहुत ही सरल और सहज हैं और हम सभी ग्रामीणों के हर दुख-सुख में खड़े रहते हैं। उन्हीं की अनुशंसा पर आज हमारे गांव में शासकीय सांस्कृतिक टीम का यह शानदार जगराता कार्यक्रम हो पाया है।”

Related Articles

Back to top button