अन्य ख़बरें

CG – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का शिवरीनारायण प्रवास भगवान नर-नारायण के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना मठ मंदिर में की गौ सेवा करोड़ों की सौगात पढ़े पूरी ख़बर

शिवरीनारायण//छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को जांजगीर-चांपा जिले की पावन धार्मिक नगरी शिवरीनारायण के एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे। सीएम साय ने सपत्नीक कौशल्या साय के साथ भगवान नर-नारायण मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 5:20 बजे शिवरीनारायण मंदिर पहुंचे और करीब 15 मिनट तक पूजा-अर्चना की। इसके बाद शाम 5:40 बजे वे महानदी घाट पहुंचे जहां भव्य गंगा आरती में शामिल हुए और दीपदान किया, उसके बाद शाम 6:30 बजे मेला ग्राउंड में शिवरीनारायण महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

गौ माता को खिलाया गुड़-केला…

भगवान नर-नारायण के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री *मठ मंदिर* पहुंचे। यहां उन्होंने गौ माता को गुड़ और केला खिलाकर पूजन किया और माल्यार्पण किया। सीएम ने कहा कि गौ सेवा सनातन संस्कृति और ग्रामीण जीवन का अभिन्न हिस्सा है।

उन्होंने जगन्नाथ मंदिर में भी दर्शन किए…

सीएम ने कहा – शिवरीनारायण आस्था और संस्कृति का केंद्र…

सीएम साय ने कहा कि शिवरीनारायण छत्तीसगढ़ की आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का महत्वपूर्ण केंद्र है। यह पावन धरा माता शबरी की अनन्य भक्ति और प्रभु श्रीराम से जुड़ी स्मृतियों को अपने भीतर संजोए हुए है।

इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में संतों और श्रद्धालुओं से भी मुलाकात की। सीएम ने कहा कि मठ-मंदिर केवल पूजा के स्थान नहीं, बल्कि समाज में सेवा, संस्कार और सद्भाव को मजबूत करते हैं।

CM विष्णु देव साय ने दी 63 करोड़ से अधिक की सौगात, महानदी पर बनेगा नया पुल, 4 बड़ी घोषणाएं…

माता शबरी की पावन नगरी शिवरीनारायण में तीन दिवसीय शिवरीनारायण महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री *विष्णु देव साय* ने विकास की बड़ी सौगातें दी हैं। उन्होंने कुल 4 बड़ी घोषणाएं की हैं।

सीएम ने की ये 4 बड़ी घोषणाएं…

1 महानदी पर 63 करोड़ से बनेगा नया पुल* सीएम ने शिवरीनारायण और गिधौरी के बीच महानदी पर 63 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से नए पुल के निर्माण की घोषणा की। इससे आवागमन सुगम होगा।

2 एसटीपी प्लांट की स्थापना:* नगर के गंदे पानी के शोधन के लिए एसटीपी प्लांट की स्थापना की घोषणा की, जिससे स्वच्छता और महानदी के संरक्षण में मदद मिलेगी।

3 राम वनगमन परिपथ में विकास राम वनगमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत शिवरीनारायण के विकास की घोषणा की। 9e05

4 नगरपालिका बनाने की दिशा में सर्वे सीएम ने शिवरीनारायण को नगरपालिका बनाने की दिशा में आवश्यक सर्वे कराने की बात कही।

इस दौरान सीएम ने कहा कि _”माता शबरी की पावन धरती पर आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है, माता शबरी के बुलावे पर सपत्नीक यहां पहुंचा हूं।”

उन्होंने गौमाता की पूजा और मां चित्रोत्पला गंगा की महाआरती कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना भी की।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा हेलीपैड, मंदिर परिसर, महानदी घाट और मेला ग्राउंड में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

Related Articles

Back to top button