अन्य ख़बरें

CG – मल्हार हाई स्कूल मामला कलेक्टर औऱ जिला शिक्षा अधिकारी को प्राचार्य कल्याण संघ नें सौंपा ज्ञापन निष्पक्ष जांच की मांग बढ़ सकती हैँ बरगलाने वालों की समस्या पढ़े पूरी ख़बर

बिलासपुर//शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मल्हार के विद्यार्थियों द्वारा प्राचार्य एवं अन्य शिक्षकों के विरुद्ध शिकायत की गई है। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी, बिलासपुर द्वारा कार्रवाई भी की गई है। समाचार पत्रों के अनुसार, विद्यालय के विद्यार्थियों ने पुनः कलेक्टर कार्यालय पहुँचकर प्राचार्य एवं अन्य शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई की माँग की है।

वहीं, दूसरी तरफ प्राचार्य द्वारा प्रस्तुत आवेदन पत्र में अलग तथ्य सामने आए हैं। आवेदन के अनुसार, प्राचार्य ने नवंबर 2025 में विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विद्यालय में सुव्यवस्थित वातावरण बनाने के लिए प्रयास प्रारंभ किए। प्राचार्य का आरोप है कि उनके इन प्रयासों में कुछ व्याख्याता एवं कर्मचारी सहयोग नहीं कर रहे हैं, बल्कि विद्यार्थियों को उकसाकर प्राचार्य के विरुद्ध दबाव बनाया जा रहा है।

प्राचार्य के आवेदन के अनुसार, इस घटनाक्रम के पीछे विद्यालय के कुछ व्याख्याता हैं, जिन्हें अनुशासन एवं व्यवस्थित वातावरण से परेशानी हो रही है। आरोप है कि इन व्याख्याताओं द्वारा ही विद्यालय के विद्यार्थियों को प्राचार्य के विरुद्ध भड़काया गया है।

प्राचार्य कल्याण संघ ने की ये मांग…

इस विषय पर प्राचार्य कल्याण संघ द्वारा निष्पक्ष जाँच की माँग की गई है। संघ का कहना है कि केवल विद्यार्थियों की शिकायत एवं माँग के आधार पर विद्यालय के प्राचार्य के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए।

साथ ही, संघ ने यह भी माँग की है कि जिला शिक्षा अधिकारी 10 वरिष्ठ प्राचार्यों का एक दल गठित करें, जो विद्यालय में जाकर विद्यार्थियों से संवाद करे तथा उनकी काउंसलिंग करे।

इन्हीं माँगों को लेकर प्राचार्य मंच द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला कलेक्टर, बिलासपुर को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन सौंपने के दौरान कामेश्वर बैरागी की अध्यक्षता में जितेंद्र खोबरागणे, ईपीएस सोनवानी, गोपाल सिंह ध्रुव, राघवेंद्र गौरहा, चंद्रभान सिंह ठाकुर, स्मिता चोपड़े, गायत्री चंद्रा, पूर्णिमा मिश्रा, कोसरिया, पी एस भट्टाचार्य सहित प्राचार्य कल्याण संघ के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button