अन्य ख़बरेंछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कबेमेतरा जिला

अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 6 हाइवा वाहन जब्त

अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 6 हाइवा वाहन जब्त

बेमेतरा, 16 अक्टूबर 2026। कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज शाखा, जिला बेमेतरा द्वारा 14 एवं 15 अक्टूबर 2026 को ग्राम कठिया-राका के आसपास के क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर 6 हाइवा वाहनों को जब्त किया गया।

 

जब्त वाहनों को सुरक्षार्थ संबंधित थाना की अभिरक्षा में रखा गया है। खनिज विभाग द्वारा उक्त वाहनों के विरुद्ध अवैध उत्खनन एवं परिवहन के प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इन प्रकरणों में खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23-ख के तहत प्रशमन की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।

खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button