अन्य ख़बरें

CG – टिकारी में दुर्गा नवरात्रि महोत्सव एवं श्रीमद् देवी भागवत कथा ज्ञान का भव्य आयोजन 11 से 19 अक्टूबर तक चलेगा धार्मिक कार्यक्रम पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//क्षेत्र के टिकारी गाँव में आस्था और भक्ति का पावन संगम देखने को मिल रहा है। दुर्गा नवरात्रि महोत्सव एवं श्रीमद् देवी भागवत कथा ज्ञान का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

आयोजन समिति के अनुसार यह धार्मिक कार्यक्रम दिनांक 11.10.2026 से 19.10.2026 तक चलेगा। नौ दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में माँ दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना के साथ-साथ श्रीमद् देवी भागवत कथा का रसपान श्रद्धालुओं को कराया जाएगा।

कथा के दौरान प्रसिद्ध कथावाचक द्वारा देवी भागवत के विभिन्न चरित्रों और माँ दुर्गा की महिमा का वर्णन किया जाएगा। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

बतातें चलें की यह आयोजन टिकारी बस स्टैंड से महज कुछ कदमो की दुरी पऱ रोड़ किनारे कराया जा रहा हैँ कहाँ रोजाना श्रद्धालू भारी संख्या में पहुंच कर देवी भागवत का आनंद लें रहें हैँ।

Related Articles

Back to top button