CG- बस में मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भाठागांव बस स्टैंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक कंडक्टर ने फांसी लगा ली है। बताया जा रहा है कि कंडक्टर ने बस के अंदर फांसी लगाई हैं। घटना को लेकर पूरे बस स्टैंड में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है, दरअसल, यहां भाठागांव बस स्टैंड में बस के अंदर एक व्यक्ति का शव मिला। देखते ही देखते पूरे बस स्टैंड में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवक बस में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।
जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद इसकी सूचना टिकरापारा पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दी। मृतक की पहचान बालाघाट के बरवैली गांव के रूप में हुई है। हालांकि युवक किस वजह से फांसी लगाई है, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि युवक कंडक्टर के रूप में काम करता था और वे अपने काम पर ही था। इसी दौरान उन्होंने मौत को गले लगाया है, हालांकि पीएम रिपोर्ट आने के बाद कारण स्पष्ट हो पाएगा कि युवक आखिर किस वजह से फांसी लगाकर आत्महत्या की है।



