छत्तीसगढ़
CG ब्रेकिंग : डिप्टी CM अरुण साव को लगी चोट, सिम्स पहुंचकर कराया इलाज……

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव के चोटिल होने की खबर सामने आई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, लोरमी में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान उनके पैर में चोट लग गई। इसके बाद उन्हें बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार किया और पैर में प्लास्टर बांधा।
जानकारी के मुताबिक, सिम्स अस्पताल में अरुण साव के पैर में कच्चा प्लास्टर बांधा गया है। चोट लगने के बाद उनके सभी निर्धारित कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं। फिलहाल चोट की गंभीरता और उनके स्वास्थ्य की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।



