अन्य ख़बरें

सिहावा शीतला शक्ति पीठ में नवकन्या पूजन संपन्न, नवदुर्गा की आराधना के साथ लँगूरवा महाराज का लिया आशीर्वाद…

नवदुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना, लँगूरवा महाराज की पूजा कर श्रद्धालुओं ने मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

धमतरी सिहावा। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर सिहावा स्थित प्रसिद्ध मां शीतला शक्ति पीठ में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ नवकन्या पूजन संपन्न हुआ। धार्मिक आस्था और भक्तिभाव से ओतप्रोत इस आयोजन में नौ कन्याओं को नवदुर्गा के नौ स्वरूपों का प्रतीक मानकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। साथ ही लँगूरवा महाराज का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

नवरात्रि में कन्या पूजन को शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना का महत्वपूर्ण अंग माना जाता है। इसी धार्मिक परंपरा के अनुरूप शीतला शक्ति पीठ में आचार्य नारायण पाठक के मार्गदर्शन में पूजन संपन्न कराया गया। उन्होंने बताया कि छोटी कन्याओं में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का दर्शन कर उनकी पूजा की जाती है। यह परंपरा श्रद्धा, सम्मान और धार्मिक संस्कारों का प्रतीक है।

पूजन के दौरान कन्याओं एवं लँगूरवा महाराज को खीर, पूड़ी, फल सहित विभिन्न व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। इसके बाद कन्याओं को प्रसाद ग्रहण कराया गया। पूजन संपन्न होने पर कन्याओं को मंदिर के गर्भगृह में मां शीतला मैया के दर्शन कराकर विधिपूर्वक विदाई दी गई।

माता के दरबार में सुख-समृद्धि की कामना…

पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां शीतला मैया के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, क्षेत्र की खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। नवरात्रि के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान ने क्षेत्र की आस्था और परंपराओं की जीवंत झलक प्रस्तुत की।

मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं श्रद्धालु रहे मौजूद…

कार्यक्रम में मंदिर समिति के अध्यक्ष नरेंद्र नाग, संरक्षक नेम सिंह बिशेन एवं मंशा गौर, उपाध्यक्ष बलदेव निषाद एवं रामलाल नेताम, सचिव नारद निषाद, सहसचिव बुधेश्वर साहू एवं लालेस्वर साहू, सलाहकार गगन नाहटा एवं भरत निर्मलकर, ग्राम पटेल राजेश यदु, सांस्कृतिक प्रभारी तुकाराम साहू, सहप्रभारी महेंद्र कौशल, सचिन भंसाली, पुजारी ज्ञान सागर पटेल एवं परमेश्वर नेताम सहित मेहतर गौर, राजकुमार निषाद, दीपक तंवर, छबि ठाकुर, संजय सारथी, प्रवीण गुप्ता, कुँवर साहू, जग्गू साहू, नरेश पटेल, महेश साहू, सुभाष यादव, महेंद्र साहू, अभय नेताम, नवल साहू, दिनेश पटेल, बैजनाथ पटेल, बाल सिंह शोरी, जसपाल कुंजाम, पूरन बिसेन, विष्णु साहू, रोहित साहू, शांतिलाल साहू, दीनदयाल गंधर्व, अंश गौतम एवं विनोद बेस समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button