छत्तीसगढ़

CG- खुशियों के मेले में मौत का तांडव! हवाई झूले से गिरकर युवक की गई जान, मचा हड़कंप…..

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया स्थित मीना बाजार में एक दर्दनाक हादसा हो गया। परिवार के साथ मेला देखने पहुंचे युवक की हवाई झूले से गिरने के बाद मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान पठान पारा निवासी नकुल निषाद के रूप में हुई है। नकुल अपने परिवार के साथ मीना बाजार घूमने गया था। इसी दौरान वह हवाई झूले में बैठा था। झूले में अचानक झटका लगने से वह नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
इसके बाद मौजूद लोगों ने नकुल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। इस घटना के बाद से लोगों में अफरा- तफरी का माहौल है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button