CG- प्यार, शादी का वादा और फिर धोखा : बॉयफ्रेंड ने शादी का वादा कर बनाए संबंध, प्रेग्नेंट हुई तो खिला दी गर्भपात की दवा, फिर जो हुआ…..

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और गर्भवती होने पर गर्भपात की दवा खिलाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती के स्कूल फ्रेंड ने पहले उससे दोस्ती की, फिर बॉयफ्रेंड बनकर शादी का वादा किया और शारीरिक संबंध बनाए। युवती के प्रेग्नेंट होने पर आरोपी ने उसे गर्भपात की दवा खिला दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने जरूरत बताकर युवती से नकदी और सोने के गहने भी ले लिए। मामले में पुलिस ने FIR दर्ज की है।
गर्लफ्रेंड का आरोप है कि अब बॉयफ्रेंड शादी करने से इनकार कर रहा है और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
पढ़िए क्या है पूरा मामला?
जांजगीर जिले की रहने वाली 22 साल की युवती सिविल लाइन क्षेत्र में किराए के मकान में रहती है। बिलासपुर के एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है। युवती मंगला के अभिषेक विहार फेस-1 निवासी विशाल पुरी गोस्वामी को बचपन से जानती थी। दोनों स्कूल फ्रेंड थे। जुलाई 2025 में विशाल ने ही युवती को किराए का मकान दिलाया था।
पीड़िता ने शिकायत में बताया कि विशाल ने पहले उससे दोस्ती की। फिर प्यार का इजहार कर शादी करने का वादा किया। वह उसकी बातों में आ गई। इसके बाद दोनों मिलने-जुलने लगे। अगस्त 2025 में एक रात उसकी सहेली घर पर नहीं थी, तभी रात करीब 10 बजे विशाल पुरी उससे मिलने पहुंचा। इस दौरान उसने रेप किया।
वीडियो वायरल करने धमकाया
गर्लफ्रेंड का आरोप है कि विशाल पुरी ने मोबाइल पर अंतरंग संबंधों का वीडियो बना लिया था। आरोपी ने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार संबंध बनाता रहा।
प्रेग्नेंट होने पर खिलाई अर्बाशन की दवा
पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आरोपी उससे समय-समय पर रुपये मांगता था। उसने उसे रुपये देने के साथ अपनी सोने की चेन भी रखने के लिए दी थी। मांगने पर आरोपी ने चेन वापस नहीं की।
पीड़िता के मुताबिक, लगातार शारीरिक संबंध बनाने से वह गर्भवती हो गई। इसके बाद उसने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया। इस पर आरोपी ने बाद में शादी करने की बात कही और उसे अर्बाशन की दवा लाकर खिला दी। जब उसने दोबारा शादी की बात कही, तो वह मुकर गया।
परेशान पीड़िता ने अपनी मां को पूरी घटना बताई। इसके बाद उसकी मां सोने की चेन वापस मांगने आरोपी के घर पहुंची। वहां आरोपी ने विवाद किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने विशाल पुरी गोस्वामी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।



