CG- इंस्टाग्राम फ्रेंड बना सिरफिरा : छात्रा को एसिड अटैक और किडनैप करने की दी धमकी, मामला दर्ज…..

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में युवती को एसिड अटैक और अपहरण की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती ने सालभर में टॉक्सिक रिलेशन का रूप ले लिया। बातचीत बंद करने पर युवक ने छात्रा को किडनैप करने और एसिड अटैक की धमकी दी। पूरा मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है।
पीड़िता ने पुलिस को शिकायत में बताया कि इंस्टाग्राम पर लगभग सालभर पहले युवक विजय चौधरी उर्फ बॉबी से उसकी बातचीत शुरू हुई। इस दौरान उनकी दोस्ती अच्छी हो गई थी। फिर उसे पता चला बॉबी बदमाश किस्म का है और उसपर आपराधिक रिकॉर्ड है. इसके बाद उसने युवक से बातचीत करना बंद दिया। इससे नाराज होकर बॉबी ने छात्रा पर एसिड अटैक करने और उसके किडनैप की धमकी दी।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक पर केस दर्ज किया। इसके बाद उसे थाना लेकर आई. कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने जुर्म कबूल किया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। अब उसे कोर्ट पेश करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस मामले में अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।



