छत्तीसगढ़

CG- शिक्षक सस्पेंड : हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक बयान देने का लगा आरोप, शिक्षा विभाग ने किया निलंबित……

जशपुर। हिंदू देवी-देवताओं और ऋषियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले मे शिक्षा विभाग ने आरोपी शिक्षक हेमंत बेदी को निलंबित कर दिया है। आरोपी शिक्षक को कुनकुरी पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष करनैल सिंह ने 15 अक्टूबर को कुनकुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत बेदी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर हिंदू देवी-देवताओं और ऋषियों के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट की, जिससे हिंदू धर्मावलंबियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।

शिकायत में कहा गया कि इससे हिंदुओं में नाराजगी है और धार्मिक व सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है। फेसबुक पोस्ट को लेकर विहिप ने भी शिकायत की थी।

शिकायत की जांच के बाद कुनकुरी पुलिस ने हेमंत बेदी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 199 और 299 के तहत मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी चंद्रा ने बताया कि पुलिस टीम शिक्षक को गिरफ्तार करने कांसाबेल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पतराटोली के आश्रित ग्राम बिहावल पहुंची। पुलिस को देखकर हेमंत ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में हेमंत बेदी ने विवादित पोस्ट करने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से मोबाइल फोन भी जब्त किया था।

Related Articles

Back to top button