महिला बाल विकास व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक सम्पन्न
कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने दिए सख्त निर्देश - लापरवाही पर होगी कठोर कार्यवाही

महिला बाल विकास व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक सम्पन्न
कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने दिए सख्त निर्देश – लापरवाही पर होगी कठोर कार्यवाही

बेमेतरा, 22 अक्टूबर 2026 / कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं की अध्यक्षता में आज जिला सभा कक्ष में महिला बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
बैठक में कलेक्टर ने दोनों विभागों के मैदानी अमले के कार्यों की बिंदुवार समीक्षा कर महत्वपूर्ण निर्देश दी।
गर्भवती महिलाओं का 100% ANC जांच सुनिश्चित हो – कलेक्टर ने जिले में चिन्हित समस्त गर्भवती महिलाओं की स्थिति एवं एएनसी सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक गर्भवती की 4 ANC जांच शत-प्रतिशत हो तथा प्रत्येक जांच का डॉक्यूमेंटेड फॉलो-अप अनिवार्य रूप से किया जाए। साथ ही संबंधित विकासखण्ड अधिकारियों को कार्य की निगरानी एवं नियमित समीक्षा करने कहा गया।

कुपोषण पर प्रहार – 0 से 5 वर्ष के बच्चों में कुपोषण, SAM/MAM बच्चों की संख्या एवं पोषण पुनर्वास सेवाओं की समीक्षा की गई। किसी भी बच्चे को पोषण लाभ से वंचित न रखने के निर्देश दिए गए।

समन्वय से काम, लापरवाही पर कार्यवाही – कलेक्टर ने कहा कि महिला बाल विकास व स्वास्थ्य विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। यदि किसी कर्मचारी द्वारा लापरवाही बरती जाती है तो तुरंत कठोर कार्यवाही की जाएगी।
RBSK एवं एनीमिया स्क्रीनिंग – शिक्षा विभाग से समन्वय कर सभी एनीमिक बच्चों की स्क्रीनिंग एवं रोगग्रस्त बच्चों का तत्काल रेफरल सुनिश्चित करने, RBSK टीम को कार्ययोजना बनाकर समय पर फील्ड विजिट करने कहा गया।
आयुष्मान, वय वंदन एवं अन्य योजनाएं की समीक्षा सभी पात्र हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड शत-प्रतिशत बनाने निर्देशित की। इसी तरह स्मार्ट कार्ड / वय वंदन कार्ड के लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने कहा गया । उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम के मरीजों को सुचारू रूप सुविधा मुहैया कराने कहा। कलेक्टर ने मोतियाबिंद ऑपरेशन जिला चिकित्सालय बेमेतरा में सुनिश्चित करने निर्देशित की।
हेड टू वार्ड सर्वे एवं परिवार कल्याण – मितानिनों एवं ANM द्वारा घर-घर जाकर बीमारियों की जानकारी एकत्र कर रिकॉर्ड संधारित करने तथा परिवार कल्याण मोटिवेशन एवं NSV गतिविधियों पर विशेष फोकस करने कहा गया।
बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी,सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, सभी जिला नोडल अधिकारी,जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, समस्त खंड चिकित्सा अधिकारी, सीडीपीओ, बीपीएम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।



