अन्य ख़बरें

CG – छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव आज मस्तूरी विधानसभा के दौरे पर कार्यकर्ताओ में उत्साह दर्जनों जगह होंगी स्वागत पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव (टी.एस. बाबा) आज 24 अक्टूबर 2026, शनिवार को मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आ रहे हैं।

जारी विशेष आमंत्रण सूचना के अनुसार, इस दौरान टी.एस. सिंहदेव कांग्रेस के स्थानीय नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम जनता से मुलाकात करेंगे। उनके दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।

बताया जा रहा है कि दौरे के दौरान विभिन्न स्थानों पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। मस्तूरी क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को मजबूती देने और आगामी रणनीति पर चर्चा के लिहाज से यह दौरा अहम माना जा रहा है।

मस्तूरी पहुंचने पऱ जनपद उपाध्यक्ष व जिला कांग्रेस कमिटी उपाध्यक्ष ग्रामीण नितेश सिंह के कार्यालय में स्वलपाहार करेंगे जिसके बाद अन्य कार्यक्रम में होंगे शामिल।

जानकारी के अनुसार इस दौरान वे मस्तूरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भोला राम साहू के निवास पर कांग्रेस के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

बताते चलें कि टी.एस. सिंहदेव के स्वागत के लिए मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में दर्जनों जगहों पर तैयारियां की गई हैं। जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया जाएगा, जिसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button