अन्य ख़बरें

CG नेशनल हाईवे बाईपास पर खौफनाक हादसा,मुजगहन-बागतराई के बीच खेत में घुसी कार, उड़ गए परखच्चे, रायपुर के दो लोग गंभीर रूप से घायल..!

Chhattisgarh धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मुजगहन-बागतराई के बीच नेशनल हाईवे बाईपास पर सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रायपुर से कांकेर की ओर जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी कार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार क्रमांक CG 04 HU 7829 में सवार लोग रायपुर से कांकेर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मुजगहन और बागतराई के बीच बाईपास पर कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे उतरकर सीधे खेत में जा घुसी। हादसे में कार को भारी नुकसान पहुंचा और उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

वरदान परमार्थ सेवा समिति ने पहुंचाया अस्पताल

हादसे की सूचना मिलते ही वरदान परमार्थ सेवा समिति, धमतरी के सदस्य भूपेंद्र साहू, हेमंत प्रधान और वाहिद खान तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए घायलों को उपचार के लिए ब्लू हिल्स अस्पताल, धमतरी पहुंचाया।

दुर्घटना में रायपुर निवासी शिवम मिश्रा और अनिल अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

हादसे के कारणों का पता नहीं चला

फिलहाल कार अनियंत्रित होने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हादसा किस परिस्थिति में हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने आना बाकी है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

Related Articles

Back to top button