छत्तीसगढ़

CG- खून से लथपथ मिला युवक का शव, जताई जा रही ये आशंका, इलाके में फैली सनसनी, मौके पर पहुंची FSL और डॉग स्क्वाड की टीम……

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लाभांडी स्थित बीएसयूपी कॉलोनी में एक युवक का शव खून से लथपथ हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान पुणेश यादव के रूप में हुई है। वह रायपुर जिले के लाभांडी के रहने वाले थे। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि, लाभांड़ी के बीएसयूपी कॉलोनी में एक युवक की लाश खून से लथपथ हालत में पड़ी है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आशंका जताई जा रही है कि, युवक की मौत छत से गिरने की कारण हुई है।

वहीं 4 अक्टूबर को रायपुर के आरंग में एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। उसके सिर पर कई गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। ऐसे में हत्या की आशंका जताई जा रही है। इधर पुलिस ने भी मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

यह घटना मंदिरहसौद थाना क्षेत्र की है, जहां एक युवक की लाश खून से लथपथ हालत में मिली है। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। इलाके में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आरंग भेज दिया है। साथ ही हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान सुरेश धीवर (45) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसने शुक्रवार रात कुछ लोगों के साथ बैठकर शराब पी थी। इसके बाद शनिवार सुबह उसकी लाश खून से लथपथ पड़ी मिली। उसके सिर पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं। मृतक के साथ शराब पीने वाले भी फरार हो गए थे।

इधर, स्थानीय लोगों ने शनिवार सुबह जब युवक की खून ले लथपथ शव को देखा, तो उन्होंने तुरंत ही इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर जी है।

Related Articles

Back to top button