अन्य ख़बरें

CG – कुकुर्दी (केरा) में श्री अखण्ड नवधा रामायण समारोह का होगा भव्य आयोजन मानस मण्डलियों के लिए होंगी इनामों की बौछार पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//पचपेड़ी तहसील अंतर्गत ग्राम कुकुर्दी (केरा) में धर्म और भक्ति का संगम देखने को मिलेगा। ग्राम में श्री अखण्ड नवधा रामायण समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर पूरे गांव में उत्साह का माहौल है और तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

श्री अखण्ड नवधा रामायण समिति एवं समस्त ग्रामवासी कुकुर्दी (केरा) द्वारा आयोजित इस धार्मिक महोत्सव में क्षेत्र की मानस मंडलियों को आमंत्रित किया गया है। जिसमें सभी मानस मंडली, श्रोता, वक्ता और प्रवचनकर्ता सादर आमंत्रित हैं।

आचार्य के मुख से गूंजेगी रामकथा…

इस नवधा रामायण समारोह में कथा वाचन के लिए आचार्य धनेश्वर प्रसाद तिवारी लोहर्सी वाले को आमंत्रित किया गया है। मुखारविंद से नौ दिनों तक श्री रामचन्द्र जी की अमृत रूपी कथा का श्रवण ग्रामवासियों को होगा।

कार्यक्रम की रूपरेखा…

आयोजन समिति द्वारा जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा –

स्थापना, पूजन एवं कथा प्रारंभ – दिनांक 28 अक्टूबर 2026 दिन बुधवार, कार्तिक कृष्ण पक्ष 03 को होगा।

मानस गायन प्रतियोगिता – दिनांक 05 नवंबर 2026 दिन गुरुवार को रात्रि 8 बजे से आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की मानस मंडलियां अपनी प्रस्तुति देंगी।

हवन पूजा, सहस्त्रधारा एवं समापन – दिनांक 06 नवंबर 2026 दिन शुक्रवार, कार्तिक कृष्ण पक्ष 12 को हवन पूजन और सहस्त्रधारा के साथ समारोह का समापन होगा।

मानस गायन प्रतियोगिता में रखे गए आकर्षक पुरस्कार…

मानस मंडलियों को प्रोत्साहित करने के लिए समिति ने आकर्षक पुरस्कार रखे हैं।

प्रथम पुरस्कार 10051 रुपये – रोहित कुमार केंवट द्वारा (CISF)
द्वितीय पुरस्कार 8051 रुपये – वीरसिंह जांगड़े द्वारा
तृतीय पुरस्कार 6051 रुपये – सरिता नरेन्द्र नायक द्वारा
चतुर्थ पुरस्कार 4051 रुपये – कोमल प्रसाद पटेल द्वारा
पंचम पुरस्कार 3051 रुपये – जीतराम केंवट द्वारा
षष्टम पुरस्कार 2051 रुपये – दुर्गाप्रसाद केंवट द्वारा
सप्तम पुरस्कार 2051 रुपये – राजाराम मरार एवं अजय केंवट द्वारा

गाँव के युवक ललित पटेल ने बताया कि प्रत्येक मानस मंडली को 201 रुपये सम्मान राशि एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा और प्रत्येक मानस मंडली में 4 सदस्य होना अनिवार्य है।

आयोजन को सफल बनाने में जुटे ग्रामवासी…

इस आयोजन को सफल बनाने के लिए ग्राम में अलग-अलग समितियां बनाई गई हैं। अध्यक्ष के रूप में दुर्गाप्रसाद केंवट, अश्वनी केंवट, कोषाध्यक्ष ऋषि कुमार केंवट, दुकालूराम पटेल, उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद पटेल, जेम कुमार पेकरा, सचिव पवन कुमार केशर, राजाराम मरार, उपसचिव हरीशंकर पटेल, नंदकुमार यादव, संरक्षक महाश्री पटेल, वीरसिंह जगत मनहरण पटेल और पुजारी पटेल सहित पूरी टीम लगी हुई है।

Related Articles

Back to top button