CG- पॉवर हाउस ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, घर से निकली थी टहलने, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम……

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। खुर्शीपार निवासी 21 वर्षीय पूनम अहिरवार ने पॉवर हाउस फ्लाईओवर से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवती घर से वॉक करने के लिए निकली थी। इसी दौरान उसने फ्लाईओवर से छलांग लगा दी। घटना छावनी थाना क्षेत्र की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, पूनम अहिरवार लंबे वक्त से मिर्गी (epilepsy) की बिमारी थी। युवती मिर्गी के दौरों से परेशान रहती थी। परिवार एम्स अस्पताल में युवती का इलाज करा रहा था। घटना की सुबह वह अपने पिता से बाहर वॉक करने की बात कहकर घर से निकली थी। इसी बीच पॉवर हाउस फ्लाईओवर पर अचानक उसने छलांग लगा दी।
घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहीं फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। प्रारंभिक जांच में फ्लाईओवर से नीचे गिरने से मौत की वजह बताई गई। पंचानामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। वहीं उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। फिलहाल सवाल है कि क्या घटना के वक्त युवती को मिर्गी का दौरा पड़ा था, या फिर उसने आत्महत्या की। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
दुर्ग-धमधा ओवरब्रिज पर बस और ई-रिक्शा के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। नवीन बस सर्विस की यात्री बस दुर्ग से बेमेतरा जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही ई-रिक्शा से उसकी भीड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि उसके चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस चालक ने ई-रिक्शा चालक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन हादसा नहीं टल सका। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घटना के बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचानामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक तौर पर ई-रिक्शा चालक के नशे में होने की बात सामने आई है। हालांक पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।



