अन्य ख़बरें

CG – सांदीपनि एकेडमी में पाँच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का प्रथम दिवस सफल पढ़े पुरी ख़बर

बिलासपुर// सांदीपनी एकेडमी, द्वारा “इंक्लूसिव एजुकेशन इन द डिजिटल एरा : ए आई एक्सेसिबिलिटी एन्ड असिस्टिव टेक्नोलॉजी ” विषय पर आयोजित पाँच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का प्रथम दिवस सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 150 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इसका उदेश्य आधुनिक तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता तथा समावेशी शिक्षा की नवीन अवधारणाओं से परिचित कराना है।

कार्यक्रम के प्रथम तकनीकी सत्र में डॉ. विकास कुमार तिवारी, डॉ. सी. वी. रमन विश्वविद्यालय, कोटा ने “फ्रॉम गुरुकुल टू जनरेटिव ए आई : ट्रांसफाइर्मिंग टीचर एजुकेशन फॉर दी फ्यूचर ” विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने भारतीय गुरुकुल परंपरा से लेकर जनरेटिव ए आई तक शिक्षक शिक्षा में हो रहे परिवर्तन तथा भविष्य की शिक्षा में तकनीकी नवाचारों की भूमिका पर प्रकाश डाला। द्वितीय तकनीकी सत्र में आई आई टी रुड़की के डॉ. अनुज शर्मा ने “फ्रॉम रसा टू रसायन : इंडियन हेरिटेज इन केमिस्ट्री ” विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया।

उन्होंने भारतीय पारंपरिक ज्ञान, रसायन विज्ञान की ऐतिहासिक विरासत तथा प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा की वैज्ञानिक प्रासंगिकता पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के संरक्षक महेंद्र चौबे रहे। प्रशासनिक अधिकारी विनीत चौबे के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. रीता सिंह, डॉ. दुर्गा बाजपेयी एवं डॉ. विभा मिश्रा रहीं। आयोजन सचिव के रूप में डॉ. मजूमदार , डॉ. सुजाता सैमुअल एवं डॉ. अरविंद यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंच संचालन डॉ. दीप्ति सिंह राठौर द्वारा किया गया।

दोनों तकनीकी सत्रों में प्रतिभागियों को ज्ञानवर्धक जानकारी प्राप्त हुई तथा आधुनिक शिक्षा और भारतीय ज्ञान परंपरा के विभिन्न पहलुओं को समझने का अवसर मिला। 150 से अधिक प्रतिभागियों की सहभागिता ने कार्यक्रम को सफल एवं ज्ञानवर्धक बनाया। आगामी चार दिनों में भी विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न विषयों पर ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button