अन्य ख़बरें

CG – जर्जर सड़कों को लेकर जिला पंचायत सदस्य का अल्टीमेटम 2 नवंबर से भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//विधानसभा क्षेत्र की जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर अब जनप्रतिनिधि ने मोर्चा खोल दिया है। जिला पंचायत बिलासपुर के सदस्य दामोदर कांत ने केन्द्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू को पत्र लिखकर भूख हड़ताल पर बैठने की पूर्व सूचना दी है।

जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, निवास ग्राम व पोस्ट मस्तूरी द्वारा जारी पत्र क्रमांक 88 के अनुसार उन्होंने दिनांक 22.09.2026 को पत्र क्रमांक 77 के माध्यम से मस्तूरी क्षेत्र की तीन महत्वपूर्ण जर्जर मार्गों की समस्या से अवगत कराते हुए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने हेतु लिखित आवेदन प्रस्तुत किया था।

पत्र में जिन मार्गों का उल्लेख किया गया था वे हैं –
1. ग्राम लावर से गिधपुरी पहुँच मार्ग।
2. ग्राम केवतरा से चिल्हाटी पहुँच मार्ग।
3. ग्राम बकरकुदा से मटिया पहुँच मार्ग।

सदस्य ने पत्र में लिखा है कि अत्यंत खेद के साथ अवगत कराना पड़ रहा है कि दिनांक 22.09.2026 को आवेदन प्रस्तुत किए जाने के बाद भी आज दिनांक 28.10.2026 तक मुझे उक्त सड़कों के निर्माण हेतु प्रशासनिक स्वीकृति, बजट आवंटन अथवा निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाने के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।

इस उपेक्षा से नाराज होकर उन्होंने ऐलान किया है कि मैं दिनांक 02.11.2026 को समय 12:00 बजे से स्थान लावर मोड़ मेन रोड के पास भूख हड़ताल में बैठूंगा।

सभी विभागों को सूचना…

इस पत्र की प्रतिलिपि सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु कलेक्टर जिला बिलासपुर, पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग बिलासपुर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी एवं थाना प्रभारी मस्तूरी को भी प्रेषित की गई है।

अब देखना होगा कि जिला पंचायत सदस्य की इस चेतावनी के बाद शासन-प्रशासन इन जर्जर सड़कों के निर्माण को लेकर क्या कदम उठाता है।

Related Articles

Back to top button