वनांचल दुगली में आस्था और संस्कृति का संगम: 13 नवंबर को फूल मंडाई, 11वें ऐतिहासिक सम्मान समारोह की तैयारी..!

धमतरी/नगरी। जिले के नगरी वनांचल क्षेत्र के दुगली ग्राम की आराध्य देवी माता अंगार मोती की फूल मंडाई,परंपरा अनुसार दिवाली के बाद प्रथम शुक्रवार 13 नवंबर 2026 दिन शुक्रवार को बड़े ही धुमधाम से मनाया जाएगा। माता अंगार मोती प्रांगण दुगली में अंगार मोती सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र राज ध्रुव के अध्यक्षता में गुरुवार को जंम्बो बैठक आहूत किया गया। उक्त बैठक में सर्व सम्मति से फूल मंडाई मनाने का प्रस्ताव भी पारित हुआ एवं कार्यक्रम को सुनियोजित ढंग से संपन्न कराने कार्य समिति का भी गठन किया गया। प्रमुख रूप से विभिन्न समिति की क्रियान्वयन के लिए युवा प्रभाग से अनिल यादव,भावसिंह मरकाम,मनहरण लाल टांडेश,,केशव नेताम,तोषण मरकाम, वरुण देव नेताम,आदित्य तिवारी,शिवा नेताम, तुषार मंडावी, घनश्याम मरकाम,मनीष नेताम,खुशहाल शिन्दे,मनीष नेताम,नमन नेताम, मिथलेश नेताम, हरिशंकर मरकाम, सुखनंदन मरकाम,घुराऊ राम यादव एवं अंकुश को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई।साथ ही ऐतिहासिक सम्मान समारोह,लगातार ग्यारहवां संस्करण शहीद निर्मल सिंह नेताम के परिजनों का सम्मान,देश सेवा,सेवा निवृत्त सैनिक सम्मान,छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा तहत वैद्य संघ का सम्मान,वनांचल क्षेत्र के बारहवीं और दसवीं के टापर छात्र छात्राओं को प्रतिभावान छात्र सम्मान,शहीद निर्मल सिंह नेताम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुगली के स्कूली खेलों में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने वाले स्कूली खिलाड़ियों का सम्मान,छत्तीसगढ़ कला संस्कृति के तहत छत्तीसगढ़ के कलाकारों का सम्मान, पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट सम्मान एवं ग्राम के बुजुर्गो का सम्मान की विशेष तैयारी पर चर्चा विस्तार से किया गया।इस दौरान समिति के उपाध्यक्ष सीताराम नेताम,कोषाध्यक्ष शंकरलाल नेताम, महासचिव मनहरण टांडेश,सहसचिव भावसिंह मरकाम, संरक्षक रामेश्वर मरकाम सरपंच ग्राम पंचायत दुगली,श्यामा चरण मंडावी,बसंत सिंह नरेटी,शंभु मरकाम,संतोष कुमार सोरी,आशाराम ओटी,कुंदन नेताम, भीखम सिंह मरकाम, सहीत समिति के अन्य सदस्य बैठक में सम्मिलित रहे।

