छत्तीसगढ़

CG- दर्दनाक हादसा: कार से टकराया, हवा में उछलकर सड़क की दूसरी लेन में जा गिरा युवक, फिर जो हुआ…..

कोरबा। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। यहां आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में कई लोग अपनी जान गंवा रहे है। इसी बीच कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां एक बाइक सवार युवक कार से टकराने के बाद हवा में उछलकर डिवाइडर पार करते हुए सड़क की दूसरी लेन में जा गिरा।

मिली जानकारी के मुताबिक, देर शाम रिमझिम बारिश के दौरान बाइक सवार युवक मुख्य मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान कार से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद युवक उछलकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी तरफ जा गिरा। उसी वक्त वहां से गुजर रहे दोपहिया वाहन पर सवार दंपती भी हादसे की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने घायल युवक की मदद की और पुलिस को सूचना दी। युवक ने हेलमेट नहीं पहना था, जिसके कारण उसके सिर में गंभीर चोट आई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

आपको बता दें कि सीएसईबी चौकी क्षेत्र में एक्सीडेंट का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले दुर्घटना में कई मौतें हुई है। ऐसे में अब युवकों को तेज रफ्तार में बाइक नहीं चलाना चाहिए, बल्कि मिनिमन स्पीड में ड्राइव करना चाहिए। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button