अन्य ख़बरें

CG – पटेल परिवार की खुशियां मातम में बदलीं, बर्थडे पार्टी में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत पढ़े पूरी ख़बर

जोंधरा// आज जो हंसता-खेलता नजर आ रहा है पता नहीं कल उसके साथ क्या हो जाए। ऐसी ही एक बड़ी दुखद अनहोनी अमलडीहा में पटेल परिवार के साथ हो गई।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच संतोष पटेल के पुत्र 17 वर्षीय सत्यम पटेल अपने दो दोस्तों के साथ बलौदीहा निवासी रामू के घर की छत पर बर्थडे सेलिब्रेट कर रहा था। बताया जा रहा है कि नाचते-कूदते समय युवक रामू के घर के ऊपर से निकले 11 के.वी. हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया।

हादसे के बाद परिजन और दोस्तों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया, लेकिन गंभीर रूप से झुलसने के कारण 17 वर्षीय सत्य की मौके पर ही मौत हो गई।

कल तक जो परिवार दिवाली की तैयारी में जुटा था, आज वहां मायूसी और सन्नाटा पसरा हुआ है। पूरे अमलडीहा गांव में इस घटना से शोक की लहर है।

परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है और पुलिस के आने का इंतजार कर रहे हैं।

सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था: ग्रामीणों का कहना है कि रिहायशी इलाके और घरों के ऊपर से गुजर रहे 11 केवी हाईटेंशन तार हादसे को न्योता दे रहे हैं। कई बार इसकी शिकायत के बाद भी तारों को हटाया या ऊंचा नहीं किया गया। अगर समय रहते ध्यान दिया जाता तो आज एक हंसते-खेलते परिवार का चिराग नहीं बुझता।

Related Articles

Back to top button