CG – राष्ट्रीय एकता दिवस पर साइकिल रैली और पैदल मार्च, बद्री प्रसाद देवांगन विद्यालय के छात्रों ने दिया एकता का संदेश पढ़े पुरी ख़बर
मल्हार// एकता दिवस के अवसर पर बद्री प्रसाद देवांगन मध्य नगरीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मल्हार एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के छात्रों द्वारा मार्चपास्ट और साइकिल रैली निकाली गई। यह रैली मल्हार प्रवेश द्वार से प्रारंभ होकर मां डिंडेश्वरी मंदिर परिसर तक गई। रैली के दौरान छात्रों ने एकता, अखंडता और भाईचारे के नारे लगाते हुए लोगों को जागरूक किया।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अनुशासन, अखंडता और आपसी भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।
कार्यक्रम में छात्रों ने हाथों में तख्तियां लेकर “एकता ही हमारी पहचान, अखंडता ही हमारा सम्मान”, “जय हिंद, जय भारत, जय मां डिंडेश्वरी” जैसे नारों के साथ लोगों को एकजुट रहने का संदेश दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, एनएसएस स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

