कुरमियां में 5 नवंबर से सजेगा कबड्डी का मैदान, दो दिवसीय डे-नाइट प्रतियोगिता में भिड़ेंगी टीमें

नगरी। धमतरी जिले के नगरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम कुरमियां (घोटगांव) में नव प्रभात बाल जूनियर परिषद द्वारा 5 नवंबर से दो दिवसीय डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ जनपद पंचायत नगरी के अध्यक्ष महेश गोटा के करकमलों से होगा।
समिति के अध्यक्ष विकास कुमार मरकाम ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीम को 12,026 रुपये, उपविजेता को 8,026 रुपये, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 5,026 रुपये तथा चतुर्थ स्थान पर रहने वाली टीम को 3,026 रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा खिलाड़ियों को आकर्षक व्यक्तिगत पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जाएगा।
प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए समिति के पदाधिकारी कृष्णा नेताम, देवेंद्र नेताम, रोशन चक्रधारी, रामेश्वर नेताम, मनीष मरकाम, गन्नूलाल उसेंडी सहित सभी सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं।