नगरी

दुगली में सजेगा सम्मान का मंच,शहीद परिवार, सैनिक, कलाकार और मेधावी होंगे सम्मानित, महेश गोटा को मिला चिन्हारी महोत्सव का न्योता

धमतरी नगरी। नगरी वनांचल के दुगली में आराध्य देवी माता अंगारमोती की फूल मंडाई के अवसर पर ऐतिहासिक चिन्हारी महोत्सव एवं सम्मान समारोह 2026 के 11वें संस्करण का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अंगारमोती सेवा समिति ने जनपद पंचायत नगरी के अध्यक्ष महेश गोटा को आमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।

समारोह में छत्तीसगढ़ की लोककला, संस्कृति, शिक्षा, देशसेवा, खेल, स्वास्थ्य, साहित्य और पत्रकारिता सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। इसमें क्षेत्र के प्रथम शहीद निर्मल सिंह नेताम के परिजनों, सेवानिवृत्त सैनिक बसंत सिंह सोरी, मेधावी विद्यार्थियों, वैद्य संघ के पदाधिकारियों, कलाकारों, मितानिन कार्यकर्ताओं और ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर माता अंगारमोती लोककला संस्कृति विचार मंच एवं सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र राज ध्रुव, श्यामाचरण मंडावी और ईश्वरी नेताम ने जनपद अध्यक्ष महेश गोटा को सम्मानपूर्वक आमंत्रण सौंपा।

Related Articles

Back to top button