CG – मोतीलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दीपावली छुट्टी के पहले बच्चों ने सुआ नृत्य कि दी मनमोहक प्रस्तुति पढ़े पुरी ख़बर
भटचौरा में मोतीलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दीपावली छुट्टी के पहले बच्चों ने सुआ नृत्य की सुन्दर प्रस्तुति दी।
इस दौरान स्कूल के ऑनर ओम प्रकाश कुर्रे, प्रिंसिपल डी.पी. पोर्ते, मनीराम उइके, सीमा जगत, मेघा भारती, प्रिया गोस्वामी, कपिल ध्रुव, बलराम जगत, दुर्गेश नेताम, अलीशा लहरे, टिकेश्वरी मरावी, दुर्गा गंधर्व, पूर्णिमा मरावी, जया, चंद्रप्रभा सभी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बच्चों ने पारंपरिक सुआ नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुति को देखकर उपस्थित अतिथियों और शिक्षकों ने खूब सराहना की।
इस अवसर पर स्कूल के ऑनर ओम प्रकाश कुर्रे ने बताया कि यहाँ प्रत्येक फेस्टिवल और विभिन्न अन्य ओकेजन पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जिससे बच्चों में गुड हैबिट का संचार हो रहा है। यहाँ खेल खेल में पढाई भी कराया जाता है। नवाचार के माध्यम से बच्चों में बौद्धिक क्षमता का विकास भी हो रहा है।
वहीं प्रिंसिपल डी.पी. पोर्ते ने भी बताया कि स्कूल में छोटे से बडे बच्चों को वो सभी शिक्षा दी जा रही है जो ना सिर्फ उनमें संस्कार को बढा रहा है बल्कि उनकी भविष्य में भी उनको बडे और अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित करेंगे।



