CG ब्रेकिंग : राजस्व कार्यों में लापरवाही पर कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई, हड़ताल में शामिल 5 पटवारी को किया निलंबित, देखें आदेश…..

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में राजस्व कार्यों में लापरवाही बरतने और विभागीय कार्यों में संतोषजनक प्रगति नहीं होने पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर हड़ताल में शामिल जिले के पांच पटवारियों को निलंबित कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, किसानों से जुड़े राजस्व कार्यों में लापरवाही के साथ पंजीयन, पीवी सत्यापन और डीसीएस सर्वे में संतोषजनक प्रगति नहीं पाए जाने पर संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों ने निलंबन के आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेश के मुताबिक, बागबाहरा तहसील के भंगी राम ध्रुव, कमलेश डहरे और नीरज कुमार वर्मा को निलंबित किया गया है। वहीं, बसना अनुविभाग के तिलक राम चौधरी और सरायपाली अनुविभाग की दमयंती नायक पर भी निलंबन की कार्रवाई की गई है। पांचों पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।




