CG – मस्तूरी थाना क्षेत्र में चोरो का आतंक निर्माणाधीन मकान से लें उड़े दर्जनों बंडल महंगे वायर थाने में शिकायत चोर का नाम बताने वाले को नगदी इनाम का ऐलान पढ़े पूरी ख़बर
बिलासपुर//मस्तूरी थाना से महज 100 से 200 मिटर दूर मेन रोड़ किनारे शिव विलास में चोरों बीती रात एक निर्माणाधीन मकान को निशाना बनाकर बिजली वायर के 33 बंडल पार कर दिए।
चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और बाथरूम में रखे हैवेल्स कंपनी के सभी वायर चोरी कर लिए। मकान मालिक जब निर्माणाधीन मकान पहुंचा तो ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो बाथरूम में रखे तार गायब थे। आसपास तलाश करने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली।
पीड़ित की शिकायत पर मस्तूरी पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
ग्राम मस्तूरी निवासी प्रमोद कुमार वस्त्रकार शिव विलास कॉलोनी में अपना नया मकान बनवा रहे हैं। निर्माण कार्य के दौरान उन्होंने बिजली फिटिंग के लिए हैवेल्स कंपनी के वायर के 33 बंडल खरीदकर बाथरूम में रखे थे, जिन्हें चोर चोरी कर ले गए।
सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति वायर का बंडल ले जाते हुए दिखाई दे रहा है।
चोर को पकड़वाने वाले को 10,000 रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
यदि आपको इस चोरी से संबंधित कोई भी जानकारी हो या चोर के बारे में सुराग मिले, तो कृपया तत्काल संपर्क करें – 8959092828, 8839098590



