CG – राज्य स्तरीय क्रीड़ा स्पर्धा में सांदीपनी स्कूल के खिलाड़ियों का रहा दबदबा स्कूल प्रबंधन नें मीठा खिला कर दी बधाई पढ़े पूरी ख़बर
मस्तूरी// शिवरीनारायण में आयोजित अंतर-राज्यीय टूर्नामेंट 2026 में सांदीपनी पब्लिक स्कूल, के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कुल 4 पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में क्रिकेट और खो-खो के अलग-अलग आयु वर्गों में खेले गए, जिसमें विद्यालय की चार टीमों ने भाग लिया और सभी ने पदक हासिल किए। खो-खो अंडर-14 बालक वर्ग में खिलाड़ियों ने एकतरफा मुकाबलों में जीत दर्ज कर प्रथम स्थान प्राप्त किया और स्वर्ण पदक जीता।
क्रिकेट में अंडर-14 बालक वर्ग ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया और द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता। अंडर-17 बालक वर्ग में भी टीम ने कड़े मुकाबलों के बाद द्वितीय स्थान हासिल कर रजत पदक पर कब्जा जमाया। अंडर-14 बालिका वर्ग में भी बालिकाओं ने शानदार फुर्ती और तालमेल का परिचय देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
खिलाड़ियों की इस सफलता पर सांदीपनी एकेडमी के संचालक महेंद्र चौबे व प्रशासनिक अधिकारी विनीत चौबे ने विद्यार्थियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित किया।
प्राचार्य देबोज्योति मुखर्जी ने बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम बच्चों की निरंतर मेहनत और अनुशासन का फल है।
वहीं खेल शिक्षक लखनलाल देवांगन ने बताया कि बच्चों को वर्गवार अलग-अलग रणनीति के तहत तैयार किया गया था, जिसका लाभ प्रतियोगिता में मिला। खिलाड़ियों को तैयार करने में अन्य खेल शिक्षक फ़िज़ा बनो व चन्द्र प्रकाश साहू का सराहनीय योगदान रहा ।
खिलाड़ियों की इस सफलता पर प्रशासनिक प्रमुख संजीव साहू, समन्वयक द्वय शर्मिष्ठा सरकार, पूजा सिंह तथा सभी शिक्षकों ने शुभकामनाएं दीं ।



