छत्तीसगढ़

CG- छात्रा ने की आत्महत्या : फांसी लगाकर दी जान, कमरे में फंदे से लटकी मिली छात्रा की लाश, इलाके में फैली सनसनी, परिवार में पसरा मातम…..

बैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर स्थित कचहरीपारा में एक 17 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही छात्रा का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह सामने नहीं आई है।

मृतका की पहचान सूरजमुखी लकड़ा के रूप में हुई है। वह ग्राम मोदीपारा की रहने वाली थी और बैकुंठपुर के शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12वीं में पढ़ाई कर रही थी।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। बताया गया कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। शुरुआती तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button