CG-सिरफिरे युवक ने मचाया खूब आतंक, धारदार हथियार से कई लोगों पर किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल…..

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के बगईकोन्हा गांव में एक युवक की हिंसक हरकत से हड़कंप मच गया। युवक ने अचानक धारदार हथियार से ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इस हमले में 5 से 6 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक ने अचानक धारदार हथियार से लोगों पर हमला कर दिया, जिससे कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए डौंडीलोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी युवक को पकड़ लिया है। फिलहाल सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। गांव में हुई इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।



