अन्य ख़बरें

CG – सांदीपनि परिवार ने नॉन टीचिंग स्टाफ का किया सम्मान, दीपावली पर उपहार वितरण समारोह संपन्न पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी// दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर सांदीपनी एकेडमी, मस्तूरी, बिलासपुर में परंपरा अनुसार इस वर्ष भी उपहार वितरण समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न किया गया।

कार्यक्रम में एकेडमी के समस्त नॉन टीचिंग स्टाफ को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। एकेडमी प्रबंधन का मानना है कि संस्था की सफलता में शिक्षकों के साथ-साथ नॉन टीचिंग स्टाफ की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनकी निष्ठा, परिश्रम और समर्पण से ही विद्यालय परिवार सुचारू रूप से संचालित होता है।

इस अवसर पर संस्था के प्रशासनिक अधिकारी विनीत चौबे, संजीव साहू एवं समस्त विभागों के प्राचार्यगण विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा सभी कर्मचारियों को व्यक्तिगत रूप से उपहार भेंट कर दीपावली की बधाई दी गई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

डायरेक्टर महेंद्र चौबे ने शुभकामनाएं सन्देश प्रेषित करते हुए में कहा, “सांदीपनी सिर्फ एक अकादमी ही नहीं, बल्कि एक परिवार है। इस परिवार के प्रत्येक सदस्य का योगदान अमूल्य है। दीपावली प्रकाश का पर्व है, और आप सभी के सहयोग से ही हमारे एकेडमी में ज्ञान और संस्कार का प्रकाश फैल रहा है।”

प्रशासनिक अधिकारियों ने भी सभी कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की और कहा कि प्रबंधन हमेशा उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

उपहार प्राप्त कर सभी नॉन टीचिंग स्टाफ के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। सभी कर्मचारियों ने एक स्वर में सांदीपनी एकेडमी प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया और संस्था के प्रति अपनी निष्ठा को और अधिक मजबूती से निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देने के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button