छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कबेमेतरा जिला

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) का आयोजन 7 नवम्बर, शनिवार को बेमेतरा जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में

गर्भवती महिलाओं में उच्च जोखिम वाले लक्षणों की पहचान कर दी जाएगी विशेष सुविधा

बेमेतरा,  स्वास्थ्य विभाग बेमेतरा  कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देश पर, सीएमएचओ डॉ. शरद कोहाड़े एवं सिविल सर्जन डॉ. लोकेश साहू के मार्गदर्शन में गर्भवती माताओं की प्रसव पूर्व जांच हेतु प्रतिमाह की 09 एवं 24 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) का आयोजन जिले के समस्त शासकीय संस्थाओं में किया जाता है।

माह नवम्बर की 9 तारीख को शासकीय अवकाश होने के कारण, शासन से प्राप्त दिशा-निर्देश अनुसार 7 नवम्बर, दिन शनिवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) का आयोजन बेमेतरा जिले के जिला चिकित्सालय, समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं चिन्हांकित उप स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित किया जाएगा।

यह अभियान भारत सरकार का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जिसका मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं में उच्च जोखिम वाले लक्षणों की पहचान कर विशेषज्ञ तथा प्रशिक्षित चिकित्सकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण संपूर्ण प्रबंधन सुनिश्चित करना है। जिससे उच्च जोखिम श्रेणी में आने वाली गर्भवती महिलाओं का समुचित प्रबंधन एवं सुनियोजित संदर्भन सुनिश्चित कर राज्य में मातृ मृत्यु अनुपात को कम किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) दिवस के सफल क्रियान्वयन हेतु राज्य स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से समस्त जिलों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

PMSMA दिवस के सुनियोजित आयोजन हेतु निम्न बिंदुओं पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए सतत निरीक्षण व्यवस्था की गई है :-

1. शत-प्रतिशत उच्च जोखिम गर्भवती (HRP) महिलाओं की त्वरित पहचान, सोनोग्राफी सुविधाएं।
2. PMSMA फ्लो चार्ट अनुसार हितग्राही को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी।
3. विशेषज्ञ (OBG) / निजी चिकित्सकों की सक्रिय भागीदारी।
4. गर्भवती महिलाओं को पोषण, संस्थागत प्रसव तथा खतरे के लक्षणों पर परामर्श।

सीएमएचओ डॉ. शरद कोहाड़े एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. लोकेश साहू ने हितग्राहियों से अपील करते हुए कहा है कि जिला अस्पताल बेमेतरा के साथ समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में निर्धारित तिथि 7 नवम्बर, दिन शनिवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) का आयोजन किया जाएगा। हितग्राही उक्त अवसर पर पास के स्वास्थ्य केंद्र में इस अभियान में शामिल होकर स्वास्थ्य जांच परीक्षण अवश्य करवा लें और इस अभियान का लाभ अनिवार्य रूप से उठाकर अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

Related Articles

Back to top button