CG -काबिल ए तारीफ़ : छत्तीसगढ़ के इस गांव में लोगों ने खुद की शराबबंदी, न बेचने देंगे, न पीने देंगे…..

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कोलगा गांव में शराबखोरी से बढ़ती समस्याओं को देखते हुए ग्रामीणों ने बड़ा कदम उठाया है। गांव में नशे के कारण घरेलू विवाद, परिवारों के टूटने और आपराधिक घटनाओं की बढ़ती आशंकाओं के बीच ग्रामीणों ने सामूहिक बैठक की। इस बैठक में सर्वसम्मति से गांव में शराब बनाने, बेचने और पीने पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया। ग्रामीणों का मानना है कि इस फैसले से गांव में नशाखोरी पर लगाम लगेगी और सामाजिक माहौल बेहतर होगा।
करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलगा गांव में काफी समय से लोग शराब के कारण बिगड़ते माहौल से परेशान थे। इसी को लेकर सरपंच संतराम राठिया ने गाव में सामहिक बैठक बुलाई। बैठक में निर्णय लिया गया कि गांव में किसी भी को दारू बनाने, बेचने और पीने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया।
काफी संख्या में गांव की महिलाएं हाथ में डंडा लेकर निकाली और दारू बंद करने के नारे लगाए। इस दौरान शराब बनाते पकड़े गए लोगों को कड़ी समझाइए दी गई। महिलाओं की टोलियों ने साफ कहा कि शराब बनाते, बेचते या पीते पाए जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा।
ग्रामीणों का कहना है कि शराब खोरी के चलते गांव का माहौल बिगड़ रहा है। स्कूली बच्चे और महिलाएं भी शराब पीने लग गई हैं। इसी कारण से ग्रामीणों ने मिलकर निर्णय लिया है। सूचना मिलते ही करतला थाना प्रभारी भी पहुंचे मौके पर और ग्रामीणों को समझाइए दी।



