छत्तीसगढ़

CG पिता-पुत्र की मौत : एक पल उजड़ा परिवार, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर पिता-पुत्र की मौत, मां गंभीर, मचा हड़कंप……

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में पिता और पुत्र की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। इस बीच घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने हादसे की भयावहता को उजागर कर दिया है।

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से हाईटेंशन लाइन से भीषण आग निकल रही है और आग घर की बालकनी में फैल जाती है। वहीं आसपास मौजूद लोग यह नजारा देखकर कांप उठते हैं।

बता दें कि नेहरू चौक में घर के बाहर से हाईटेंशन बिजली लाइन गुजर रही है। यह तार घर से महज पांच फीट की दूरी पर है। शुक्रवार सुबह घर में जाला साफ करते हुए राकेश गुप्ता पहले करंट की चपेट में आए, जिन्हें बचाने के चक्कर में पत्नी वर्षा और बेटा ईशान भी झुलस गए।

इस घटना में पिता और पुत्र की मौत हो गई और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने भी इस घटना की जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

Back to top button