छत्तीसगढ़

CG- ट्रक और बाइक के बीच हुई जबरदस्त टक्कर, हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने उठाया ये बड़ा कदम……

मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में आज सुबह भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।

ट्रक की टक्कर से बाइक सवारों की मौत

यह घटना मंगलवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक मनेंद्रगढ़ के वार्ड क्रमांक 16 के रहने वाले थे। दोनों एक ही बाइक में सवार थे, तभी कठौतिया के पास उन्हें ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए ट्रक में आग लगाने के मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

Related Articles

Back to top button