अन्य ख़बरें

CG – जलसो में स्व. ग्वालिन बाई कमलाकर की स्मृति में शिक्षा को बढ़ावा देने की सराहनीय पहल बच्चों को वितरित की गई शैक्षणिक सामग्री पढ़े पुरी ख़बर

मस्तूरी//स्वर्गीय ग्वालिन बाई कमलाकर की स्मृति में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक सराहनीय और प्रेरणादायक पहल की गई। स्वर्गीय ग्वालिन बाई कमलाकर के दशगात्र कार्यक्रम के अवसर पर उनके सुपुत्र मुरलीधर कमलाकर (पंच) एवं ताजकुमार कमलाकर के द्वारा विद्यालय के बच्चों को पेन, कॉपी एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई।

इस अवसर पर बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए जीवन में आगे बढ़ने, मेहनत और लगन से पढ़ाई करने तथा अपने गांव, परिवार और समाज का नाम रोशन करने के लिए मार्गदर्शन भी दिया गया। बच्चों के चेहरों पर शैक्षणिक सामग्री पाकर खुशी साफ झलक रही थी।

यह पहल वास्तव में प्रेरणादायक है। किसी भी परिवार के लिए इससे बड़ा पुण्य कार्य क्या होगा कि अपने प्रियजन की स्मृति में जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सहयोग किया जाए।

एक पेन और एक कॉपी केवल शैक्षणिक सामग्री नहीं, बल्कि किसी बच्चे के सपनों को नई उड़ान देने का माध्यम है। इस नेक पहल के लिए मुरलीधर कमलाकर जी एवं ताजकुमार कमलाकर जी को हार्दिक साधुवाद एवं बहुत-बहुत धन्यवाद दिया गया।

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्य समाज के लिए मिसाल हैं। अंत में स्वर्गीय ग्वालिन बाई कमलाकर जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं विनम्र नमन अर्पित किया गया।

Related Articles

Back to top button