अन्य ख़बरें

CG – पामगढ़ के शिवम हॉस्पिटल में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष जाँच एवं निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन पूरी ख़बर

पामगढ़// गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पामगढ़ के शिवम हॉस्पिटल में विशेष जाँच एवं चिकित्सक से निःशुल्क परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

यह शिविर स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. विनीता सिन्हा (MBBS) के मार्गदर्शन में संचालित किया जाएगा। शिविर में महिलाओं को गर्भावस्था से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर मिलेगा।

शिविर में दी जाने वाली प्रमुख सेवाएं:

1. गर्भावस्था संबंधी सेवाएं – गर्भधारण की योजना, नियमित जाँच, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी, अल्ट्रासाउंड, प्रसव पूर्व एवं प्रसव बाद देखभाल
2. मासिक धर्म संबंधी समस्याएं – अनियमित पीरियड्स, दर्द के साथ मासिक धर्म, हार्मोन असंतुलन, अधिक रक्तस्राव
3. बाँझपन (Infertility) – कारणों की जाँच, हार्मोन टेस्ट, आधुनिक उपचार विधियां, फर्टिलिटी काउंसलिंग
4. PCOS / PCOD – अनियमित पीरियड्स, मोटापा व हार्मोन असंतुलन, बांझपन, त्वचा व बालों की समस्याएं
5. महिला स्वास्थ्य – संक्रमण, गर्भाशय व अंडाशय की समस्याएं, मेनोपॉज, हड्डियों की कमजोरी
6. बच्चों से संबंधित समस्याएं – नवजात शिशु, बच्चों में कमी, पोषण सलाह, किशोरावस्था मार्गदर्शन, टीकाकरण परामर्श

उपलब्ध सुविधाएं:
स्वच्छ एवं सुविधाजनक वार्ड, अनुभवी एवं सहायक स्टाफ, गोपनीय एवं सुरक्षित परामर्श, आवश्यक जाँच एवं दवाइयों की सुविधा, 24/7 आपातकालीन सेवा

शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रखा गया है। शिविर स्थल शिवम हॉस्पिटल, पंकज पेट्रोल पंप के पास, बजरंग कॉम्प्लेक्स के सामने, मेन रोड, पामगढ़ (छ.ग.) है।

विशेष जानकारी – शिविर के दौरान पैथोलॉजी जांच में 10% की छूट भी दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button